Tuesday 31st of March 2026 05:27:16 PM
HomeLatest Newsबिमान बनर्जी का तीसरी बार स्पीकर बनना तय

बिमान बनर्जी का तीसरी बार स्पीकर बनना तय

कोलकाता :तीसरी बार बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के रूप में बिमान बनर्जी का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय है। तृणमूल ने पहले ही बिमान बनर्जी को अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर रखी है। 2011 से लगातार तीसरी बार बिमान बनर्जी अध्यक्ष बनेंगे। बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंसा के विरोध में भाजपा विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव का बायकाट करने की घोषणा की है। भाजपा स्पीकर पद के लिए चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी।

बता दें कि राज्य सरकार ने शनिवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के साथ यह सत्र शुरू होगा। विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला सत्र होगा। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटेंजीतकर तीसरी बार सरकार में लौटी है, जबकि भाजपा 77 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments