Monday 15th of September 2025 05:32:35 PM
HomeBreaking Newsबड़कागांव प्रखंड में हाथियों का कहर, सैकड़ों एकड़ में लगा हुआ गेहूं...

बड़कागांव प्रखंड में हाथियों का कहर, सैकड़ों एकड़ में लगा हुआ गेहूं व प्याज का फसल रौंदा

फाइल फोटो

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता

बड़कागांव। प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत अंगों के ऊरेज में हाथियों के झुंड ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। उरेज गांव के रोहित महतो, मोहर गंझु, रूपन महतो सहित अन्य किसानों के लगे गेहूं व प्याज के फसल को पूरी तरह से रौंद डाला। हाथियों द्वारा गेहूं व प्याज की फसलों को रौंदने के बाद किसानों के ऊपर आर्थिक संकट मंडराने लगा है।

बताते चलें कि इससे पहले बड़कागांव प्रखंड के बादम, गोंदलपूरा, बाबूपारा, राउतपारा, नापो के इसको सहित केरेडारी प्रखंड के पाताल पंचायत के डमारु गांव में पिछले एक महीने से उत्पात मचा रहा था। हाथियों के झुंड ने बड़कागांव प्रखंड व केरेडारी प्रखंड से एक- एक व्यक्ति को अपना शिकार बना चुका है। वन विभाग के बड़े मशक्कत के बाद हाथियों को भगाने में सफलता मिली थी। परंतु कल रात अचानक हाथियों के झुंड को फिर से दस्तक देने से ग्रामीणों में काफी डर का माहौल बना हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हाथियों की संख्या 27 बताई जा रही है। जिसमें हाथी के बच्चे भी शामिल हैं। इस संबंध में बड़ागांव क्षेत्र पदाधिकारी उदय चंद्र झा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हमारी टीम हाथियों को भगाने में जुट गई है। ग्रामीण उन हाथियों को छेड़े नहीं वरना हाथी और उग्र होंगे। इस संबंध में आजसू पार्टी के जिला महासचिव कालेश्वर गंझु, जागेश्वर गंझु,सहित अन्य ग्रामीणों ने नुकसान हुए किसानों की भरपाई के लिए सरकार से मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

wpChatIcon
wpChatIcon