Wednesday 11th of February 2026 03:15:42 AM
HomeLatest Newsबंगाल में कोरोना के 20,377 से ज्यादा नए मामले आए, 135 लोगों...

बंगाल में कोरोना के 20,377 से ज्यादा नए मामले आए, 135 लोगों की मौत

कोलकाताबंगाल में कोरोना का कहर जारी है। दूसरे दिन  कोविड-19 के 20,000 से ज्यादा नए मामले आए। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के फिर रिकॉर्ड 20,377 नए मामले आए और 135 लोगों की मौत भी हुई है। एक दिन में यह अब तक राज्य में सर्वाधिक नए मामले हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की कुल संख्या 10,53,117 हो गई है। इनमें 9,11,705 लोग इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 135 लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 12,728 हो गई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले भी राज्य में कोविड-19 के रिकार्ड 20,377 नए मामले आए थे और रिकॉर्ड 132 लोगों की मौत हुई थी।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments