Thursday, March 28, 2024
HomeBreaking Newsफेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड को बेचने का विरोध में आक्रोश प्रदर्शन

फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड को बेचने का विरोध में आक्रोश प्रदर्शन

बोकारो। शुक्रवार को जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चैधरी के नेतृत्व में फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड को केन्द्र सरकार के द्वारा बेचने के निर्णय के खिलाफ गांधी चैक सेक्टर 4 में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें महामंत्री बीके चैधरी ने कहा कि करोड़ों रुपये लाभ अर्जित करने में अग्रणी रहे सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को आज केन्द्र की भाजपा सरकार ओने-पोने दाम में अपने चहेते निजी लोगों के हाथों में देने जा रही है। जो चिन्ताजनक एवं निंदनीय है। जबकि पहले हीं रेल, स्टेशन, लालकिले जैसे सेकड़ों उद्योग धंधे को निजी हाथों में देने का काम कर चूकी है।

अभी 28 सरकारी कंपनी में से दर्जनों ऐसी कम्पनी है

जैसे भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन, बीपीसीएल, फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड जो हजारों हजार करोड़ रुपये लाभ अर्जित कर रहा है और सरकार को उस लाभ का डिभिडेंट भी दे रहा है। वर्तमान भाजपा सरकार ने एक भी उद्योग नहीं लगाया। लेकिन बिरासत में मिले बड़े-बड़े कल कारखाने को बेच रही है। फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड के 13 यूनिट में मात्र लगभग 800 कर्मचारी हैं। जो आज तक कभी घाटे में नहीं रहा है और सेकड़ों करोड़ का लाभ अर्जित कर रहा है। अगर फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड को बेचने के निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो जय झारखंड मजदूर समाज के साथ निगम के कर्मचारी दिल्ली जंतर मंतर पर धरना देने का भी काम करेंगे। इस प्रदर्शन में बोकारो नगर अध्यक्ष मंटू यादव, सुनिल कुमार, आरबी चैधरी, शंकर कुमार, एनके सिंह, हसन ईमाम, कलाम अंसारी, सुरेश प्रसाद, सीके एस मुंडा, आरबी सिंह, अनिल कुमार, रोशन कुमार, अभिमन्यु मांझी, मोहन राम, आशिक अंसारी, आरआर सोरेन, जेएल चैधरी, कुमार ऋषि राज, आई अहमद, वीके शाह, राम, चंदशेखर, विश्वजीत, एसडी प्रसाद, शशिकांत, बीके पी सिन्हा, देवेन्द्र गोराई, राजेन्द्र प्रसाद, आरएन राकेश, सुचांद महतो, प्रमोद कुमार, दिवाकर कुमार, सरोज कुमार, बिनोद कुमार, आरके मिश्रा, सुभाष चन्द्र बाउरी, हरेंदर पासवान, आरके सिंह, घनश्याम सिंह, के राजेन्द्र प्रसाद, एके मंडल, धीरन मांझी, जितेन्द्र कुमार सिंह, सतेंदर कुमार सिन्हा, सुनिल गोराई, जे गोसाईं, राज कुमार उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments