Tuesday 31st of March 2026 04:33:29 PM
HomeBreaking Newsपुलिस ने पांच अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर किया जप्त

पुलिस ने पांच अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर किया जप्त

गिरिडीह/डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के टींगरा से पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर 5 अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर को जप्त किया है। वहीं इस मामले में तीन ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि टींगरा के जंगल में कोयला माफियाओं के द्वारा अवैध कोयला को डंप किया गया था। जिसे ट्रक के माध्यम से बिहार भेजने की तैयारी थी। इसी दौरान पांच ट्रैक्टर कोयला लेकर जंगल की ओर से आ रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांचो ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है। जप्त किये गए ट्रैक्टरों में BR23-4156, BR 23A-2596 नंबर की ट्रैक्टर शामिल है। जबकि तीन ट्रैक्टरों में नंबर नहीं लगा हुआ है।

वहीं इस मामले में गिरफ्तार ड्राइवरों में स्व० भानू महतो के पुत्र महेन्द्र महतो, प्रसादी महतो के पुत्र भागीरथ महतो, भुनेश्वर साव के पुत्र संजय साव शामिल है। खबर भेजे जाने तक पुलिस गिरफ्तार ड्राइवरों से पूछताछ कर रही थी। वहीं पुलिस के इस कार्यवाही से कोयला माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments