Wednesday 11th of February 2026 11:31:23 PM
HomeLatest Newsपाकुड़: डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की...

पाकुड़: डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

अमड़ापाड़ा-(पाकुड़) शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के पोचईबेड़ा धीरी टोला गांव के समीप कोयला रोड़ पर अज्ञात डंफर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।

मृतक में एक युवक की पहचान विश्वजीत दास पाकुड़ निवासी के रूप में की गई है जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमड़ापाड़ा से पाकुड़ की तरफ जा रहे थे । इस दौरान अज्ञात डंफर की चपेट में आने से दोनों युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार ,एसआई रत्नेश मिश्रा,एसआई संतोष कुमार,एसआई मुकुल भगत,एसआई मिथुन कुमार,एएसआई महादेव यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच घटना की जानकारी ली ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments