Wednesday 11th of February 2026 09:35:16 PM
HomeBreaking Newsनदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

नदी में बरामद युवक का शव

बोरियो। पुलिस ने संदिग्धावस्था मे गुरूवार के सुबह एक अज्ञात शव को नदी से बरामद किया है। पुलिस शव की पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही है ताकि मामले का खुलासा हो सके।शव को देख प्रथम दृष्टया कहा जा रहा है कि शव कम से कम 50 से 60 घंटे से पानी मे है। और शव 30-35 वर्षीय युवक की है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करवाने मे जुटी है।


शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पायेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या। पुलिस ने मोरंग नदी के पत्थर घाट से अज्ञात युवक का शव बरामद किया जिसकी उम्र करीब 30-35 वर्ष है। मृतक नीला जीन्स, बैंगनी शर्ट एवं श्वेटर पहने हुए है। थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने बताया कि नदी में तैरते शव के संबंध मे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव के पहचान के लिए आसपास के गांव मे सूचना दी और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments