Tuesday 17th of June 2025 03:31:08 PM
HomeBreaking Newsचरही घाटी स्थित एनएच से गुजरते देखे गए गजराज , दोनों ओर...

चरही घाटी स्थित एनएच से गुजरते देखे गए गजराज , दोनों ओर से लगी गाड़ियों की लंबी कतार

चरही घाटी में एनएच से गुजरता हाथियों का झुण्ड

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला


हजारीबाग। जिले के कई क्षेत्रों में इन दिनों गजराज का तांडव जारी है। आए दिन इनके कोप का शिकार कई प्रखंडों के ग्रामवासी बन रहे हैं। बुधवार की देर शाम को हाथियों का झुंड एनएच 33 से गुजरते देखे गए। गजराजों के इस झुंड में इनकी संख्या 22 बताई जा रही है।

गजराजों का यह झुंड केरेडारी, बड़कागांव होते हुए चरही घाटी की ओर चल पड़े हैं। इसके चलते एनएच 33 पर दोनों ओर से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। चरही थाना पुलिस, रामगढ़ वन प्रमंडल और हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के वनकर्मियों ने देर रात तक चरही घाटी से हाथियों के झुंड को पार कराने में जुटें हैं।

समाचार लिखे जाने तक प्रशासन द्वारा जाम हटाया नहीं गया था। बतातें चले कि मंगलवार की रात चरही सरवाहा के टोला शानुकोचा गांव में दो घरों को ध्वस्त कर घरों में रखे अनाज को चट कर डाला। साथ ही फसलों को रौंद डाला था।

देखें: चरही के नेशनल हाइवे को कैसे पार कर रहा हाथियों का झुण्ड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments