Saturday 21st of September 2024 11:29:09 AM
HomeBreaking Newsचरही घाटी में सड़क दुर्घटना 12 चक्का ट्रक ने मारी ट्रैक्टर को...

चरही घाटी में सड़क दुर्घटना 12 चक्का ट्रक ने मारी ट्रैक्टर को टक्कर

एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल शरीर से दोनों पैर हुआ अलग


उज्जवल दुनिया संवाददाता

चरही। एन एच 33 पर स्थित चरही घाटी में बुधवार की अहले सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। इसमें एक व्यक्ति दिलीप भूईया पिता गोपाल भूईया ग्राम हरहद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति दिलीप भूईया का दोनों पैर कट कर शरीर से

अलग हो गया है। जिसके कारण उसके शरीर से काफी खून बह जाने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जाता है कि हजारीबाग से ट्रैक्टर चरही की ओर आ रहा था। उसी दौरान चरही घाटी में पीछे से आ रहे 12 चक्का ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना होते ही चरही घाटी में गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते पूरे घाटी की तस्वीर जाम में बदल गई।

स्थानीय चरही पुलिस ने घाटी में लगे जाम को बड़ी मशक्कत से खुलवाया। इतना ही नहीं स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से रांची भेजा। घायल व्यक्ति की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई थी। इधर पुलिस दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आया है।

घटना के बाद असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments