Thursday 12th of February 2026 04:15:40 AM
HomeBreaking Newsचतरा के प्रतापपुर में पचास बोरा अफीम डोडा जब्त

चतरा के प्रतापपुर में पचास बोरा अफीम डोडा जब्त

प्रतापपुर थाना परिसर में रखा गया जब्त अफीम का डोडा

सिमरिया:- गुरुवार को प्रतापपुर पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान कठौन पुल के नजदीक एक ट्रक में लदे पचास किलो अफीम का डोडा जब्त किया । ट्रक का नंबर प्लेट आगे पीछे दोनों तरफ खुला हुआ था। जैसे पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को ट्रक ड्राइवर ने देखा वैसे ही वह खलासी को लेकर भाग खड़ा हुआ।

ट्रक को चतरा से मिस्त्री बुला कर पुलिस ने दुरुस्त कराया ।फिर उसे थाना लाया गया। थाना में तीरपाल हटाकर देखा गया तो पुलिस अधिकारियों का होश उड़ गए। ट्रक में प्लास्टिक की बोरी में 50 बोरा अफीम का डोडा रखा हुआ था। माना जा रहा है ट्रक के ड्राइवर पैसे की लालच में अफीम का डोडा लाद लिया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। ट्रक में मिले कागजात से यह पता चलता है कि ट्रक राजस्थान जोधपुर का है। जिसका नवंबर आरजे 19 जीबी O319 है। और ट्रक मालिक का नाम अशोक बिशनोई है। पता हेमनगर, जोलिया, जोधपुर जिला अंकित हैं।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस के द्वारा जब्त किया गया अफीम का डोडा को वजन किया जा रहा था एवं ट्रक पर लदा लोहा का इंगल को धर्मकांटा पर वजन करने के लिए भेजा गया है।

प्रतापपुर थाना पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डोडा का कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments