Wednesday 11th of February 2026 01:01:21 PM
HomeBreaking Newsचंदनकियारी विधायक अमर बाउरी ने किया झंडोत्तोलन

चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी ने किया झंडोत्तोलन

चंदनकियारी के भाजपा दफ्तर में झंडोत्तोलन करते विधायक अमर बाउरी

72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चंदनकियारी विधायक सह पूर्व मंत्री एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने चंदनकियारी स्थित भाजपा कार्यालय में झंडोत्तोलन किया।


मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा देश 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हम सभी भारतवासी सौभाग्यशाली है कि हम सभी इसके गवाह बने है।

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते अमर बाउरी

उन्होंने कहा कि आज का भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और हर दिन विकास की नई गाथा लिख रहा है। कोविद 19 की चुनौती को स्वीकार करते हुए इसे अवसर में बदल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबित कर दिया कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नही है।
उन्होंने कहा कि भारत के चिकित्सक और वैज्ञानिकों ने मिल कर कोरोना का टीका तैयार कर लिया है। जो विश्व के कुछ देश मे ही संभव हो सका है। पूरे देश मे टीकाकरण का कार्य शुरू है। जल्द ही हम कोविद पर जीत हासिल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि आज हम सभी संकल्प लेते है कि हमारा देश इसी तरह अपने गणतांत्रिक मूल्यों के साथ महान बने।
मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत के सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments