Saturday 14th of March 2026 04:43:36 PM
HomeBreaking Newsकृषि और किसान की उन्नत्ति के लिए हर खेत में पहुंचाएंगे पानी:...

कृषि और किसान की उन्नत्ति के लिए हर खेत में पहुंचाएंगे पानी: नीतीश कुमार

उज्ज्वल दुनिया/जमुई, 16 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि एक बार फिर मौका मिला तो कृषि और किसान की उन्नति के लिए हर खेत में  पानी की व्यवस्था की जाएगी। साथ  ही  पशुपालन आदि को  बढ़ावा दिया जायेगा। जिले के सोनो प्रखंड के पैरामटिहाना मिडिल स्कूल के मैदान में गुरुवार को आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने चकाई विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी जदयू उम्मीदवार विधान पार्षद संजय प्रसाद सिंह के पक्ष में  लोगों से मतदान करने की अपील की। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने 15 वर्षों के शासन में बदहाल बिहार में कानून का राज्य स्थापित कर न्याय के साथ विकास किया। पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था कर महिला सशक्तीकरण की दिशा में सशक्त प्रयास किया गया। 

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के तहत राज्य सरकार की  सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण,जीविका के माध्यम से प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा  लोगों को स्वयं  सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने,पोषक और सायकिल योजना लागू कर लड़कियों को स्कूली शिक्षा के प्रति आकर्षित किया गया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments