रांची। रांची महानगर भुवन भास्कर छठ पूजा समिति एवं कांग्रेस जनों की ओर से छठ महापर्व पर राज्य सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए छठव्रतियों की सुविधा और सहलुलियत के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने बताया कि समिति की ओर से रांची के डोरंडा स्थित 56 सेट कॉलोनी में 70 फीट लंबे और 15 फीट चौड़े कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया गया है जहां आसपास के छठव्रती सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे एवं साथ ही साथ पवित्रता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह से रांची महानगर भुवन भास्कर छठ पूजा समिति और कांग्रेसजनों के सहयोग से शहर के विभिन्न हिस्सों में भी छठ व्रतियों की सुविधा के लिए कई कदम उठाये गये जा रहे हैं।
आलोक कुमार दूबे ने बताया कि हरमू में पीएन सिंह सेवा समिति की ओर से अमरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में छठव्रतियों की सुविधा के लिए कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया गया है। इसी तरह से अन्य मुहल्लों और कॉलोनियों में भी छठ महापर्व को लेकर उत्साह और उमंग के साथ छठव्रतियों का सहयोग किया जा रहा है।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की ओर से भी आज चुटिया के विभिन्न तालाबों में फौगिंग और सेनिटाइजेशन का काम कराया गया। वहीं छठ घाटों की साफ.सफाई का काम भी युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है। साथ ही छठ घाटों में रौशनी की भी व्यवस्था का काम किया जा रहा है।
छठ पूजा समिति के मुख्य संरक्षक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि समिति की ओर से छठ घाटों पर सैनिटाइजर और मास्क का भी वितरण किया जाएगा।उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन से भी अपील की है कि जिन.जिन स्थानों पर कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया गया है वहां टैंकर के माध्यम से पानी की सुविधा उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने सभी छठ घाटों में सुरक्षा.व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम का भी आग्रह किया है और बड़े व गहराई वाले छठ घाटों में गोताखोर की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग कोरोना काल की वजह से अपने घर में भी कृत्रिम जलाशय की व्यवस्था कर अर्घ्य अर्पित करने की तैयारी कर रहे है,ऐसे सभी छठव्रतियों को कोई दिक्कत न होए इसका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है और छठ पूजा समिति ऐसे सभी श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए तत्पर है।