Sunday 29th of March 2026 06:33:35 AM
HomeBreaking Newsहेमंत सोरेन के झारग्राम दौरे से भड़की ममता बनर्जी, कही बड़ी बात

हेमंत सोरेन के झारग्राम दौरे से भड़की ममता बनर्जी, कही बड़ी बात

पश्चिम बंगाल के झारग्राम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा बंगाल के झारग्राम में जनसभा करना पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पसंद नहीं आया । उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खूब भला-बुरा कहा । ममता बनर्जी ने कहा कि जब हेमंत सोरेन को कोई नहीं पूछता था, तब मैने उसका साथ दिया । आज वो मेरे बंगाल में आकर मुझे ही चैलेंज करता है ।

हेमंत सोरेन के झारग्राम दौरे से मुझे बहुत दुःख हुआ- ममता

ममता बनर्जी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा बंगाल में चुनाव लड़ना चाहता है । झारग्राम के आदिवासियों को भड़काने आए थे । वे कैंडिडेट ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें उम्मीदवार नहीं मिलेंगे । बंगाली लोग बड़ी संख्या में झारखंड में रहते हैं । हम भी वहां हेमंत सोरेन को चैलेंज कर सकते हैं ।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नाराज हैं ममता दीदी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments