Thursday 12th of February 2026 08:20:12 AM
HomeLatest Newsहिरण के मांस और खाल के साथ रेल कर्मचारी का पुत्र गिरफ्तार

हिरण के मांस और खाल के साथ रेल कर्मचारी का पुत्र गिरफ्तार

गिरफ्तार हिरण मांस कारोबारी युवक

गिरिडीह : हिरण की खाल और मांस के साथ एक युवक को वन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक रेल विभाग के एक कर्मचारी का पुत्र बताया जाता है। घटना जिले के डुमरी प्रखण्ड के निमियाघाट थाना क्षेत्र की है।

बताया जाता है कि डीएफओ प्रवेश अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली कि शंकरडीह गांव निवासी रेलवे कर्मचारी नागेशवर महतो का पुत्र वासुदेव महतो हिरण मांस का कारोबार करता है।

जब्त किया गया हिरण का मांस

सूचना के आलोक में डुमरी रेंजर राजीव रंजन के नेतृत्व में विभागीय कर्मियों ने शंकरडीह गांव में छापेमारी किया। इस दौरान गांव में एक स्थान पर खून के धब्बा मिला। वंही कुछ दूरी पर हिरण का खाल और पैर बरामद हुआ। जब टीम वासुदेव महतो के घर पर छापेमारी की तो घर से लगभग एक किलो मांस बरामद हुआ।

वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार युवक को रेंजर कार्यालय ले आयी और पूछ ताछ करने में जुटी है।
बताया जाता है कि पूछताछ के क्रम में आरोपी युवक ने हिरण मांस के कारोबार में आपने पिता और चाचा के भी शामिल होने की बातें बतायी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments