Friday 13th of June 2025 04:13:36 AM
HomeLatest Newsरेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में कटा मिला लड़की का शव

रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में कटा मिला लड़की का शव

लातेहार (उज्ज्वल दुनिया)ः सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड अंतर्गत लातेहार स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास आज सुबह एक 14 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया गया है। पोल संख्या 217/5-7 के बीच अप रेललाइन के बगल में उसका शरीर पेट से दो हिस्सों में कटा हुआ था। मृतका की पहचान खैरा मानकेरी गांव निवासी सुलेचन उरांव की बेटी आशा कुमारी के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मृतक के पिता ने बताया कि वह अर्द्धविक्षिप्त थी। मृतका के पिता के अनुसार, बुधवार की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। हमलोग भी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह उठने पर देखा वह अपने कमरे से गायब है। आसपास क्षेत्रों में खोजबीन करने पर उसका पता नहीं चला। सुबह लगभग 7.15 बजे लोगों ने बताया कि लातेहार स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास रेललाइन पर किसी लड़की का शव पड़ा हुआ है। जब वहां पहुंचा तो देखा कि वह मेरी बेटी का ही शव है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments