Wednesday 11th of February 2026 03:48:12 AM
HomeLatest Newsममता बनर्जी ने कहा: COVID

ममता बनर्जी ने कहा: COVID

पश्चिम बंगाल : ‘हिंदुस्तान टाइम्सकी रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल आने वाले केंद्रीय मंत्रियों को भी कोरोना नेगेटिव (Corona Negative) होने का प्रमाण देना होगा. उन्होंने कहा, ‘मंत्रियों सहित जो कोई भी राज्य के बाहर से आता है तो उसके पास टेस्ट रिपोर्ट होनी चाहिए. यह खासकर बाहरी लोगों पर लागू होता है. हम उन लोगों की रिपोर्ट भी जांचेंगे जो विशेष विमान से रहे हैं. कानून में भेदभाव नहीं हो सकता है.

 मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यदि कोई यात्री कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के साथ नहीं आता है तो हम उसकी जांच करेंगे और पॉजिटिव पाए जाने पर उसे क्वारंटाइन सेंटर या होटल भेजा जाएगा, जिसका खर्चा उसे स्वंय उठाना होगा. इससे पहले, राज्य सरकार ने बुधवार को गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा था कि विमान, लंबी दूरी की ट्रेनों और बसों से आने वाले लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments