राजधानी रांची में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद है। ताजा मामला चोरी का है। मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने एक मकान में सेंधमारी कर गहनों सहित करीब 22 लाख रुपये की चोरी कर ली। छानबीन जारी है।
राजधानी रांची में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद है। ताजा मामला चोरी का है। मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने एक मकान में सेंधमारी कर गहनों सहित करीब 22 लाख रुपये की चोरी कर ली। जिस घर में चोरी की ये वारदात हुई है वहां कुछ ही दिनों में युवती की शादी होने वाली थी। मामला रांची के हरमू पावर हाउस के पीछे स्थित फल मंडी के नजदीक मकान नंबर H/166 की है। पीड़ित का नाम चंदन सिंह है। बताया जाता है कि चोरी की ये वारदात सोमवार देर रात 7 से 10 बजे के बीच हुई। पुलिस छानबीन में जुटी है।
राजधानी रांची ही नहीं बल्कि पड़ोसी शहर जमशेदपुर में भी चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया। जमशेदपुर के बागबेड़ा थानाक्षेत्र में भी 25 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली गई। यहां, बडौदा घाट रॉयल कॉलोनी निवासी बेबी देवी के मकान में खिड़की का ग्रिल काटकर चोरों ने गहनों सहित 25 लाख की चोरी की। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।