Friday 20th of March 2026 03:07:38 PM
HomeLatest Newsबगैर लाइसेंस संचालित था प्रतिष्ठान, लगाया 50 हजार का जुर्माना

बगैर लाइसेंस संचालित था प्रतिष्ठान, लगाया 50 हजार का जुर्माना

बगोदर के दो मिठाई दुकान और तीन लाइन होटल पर हुई कार्रवाई

लाइन होटल में छापेमारी करती टीम

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में बगैर फूड लाइसेंस और बिना लाइसेंस के संचालित दो मिठाई दुकानो और तीन लाईन होटलों मे प्रभारी एसडीएम सैयद रियाज अहमद के नेतृत्व में छापेमारी की गई। यह छपेमारी बुधवार देर शाम की गई।

छापेमारी के दौरान बगोदर बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित दो मिठाई दुकान और हरिहर धाम क्षेत्र के तीन लाईन होटलों में छापेमारी की गई। छापेमारी टीम में बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, सीओ राहुल कुमार उराव एवं बगोदर थाना के सअनि अजय कुमार सिंह भी शामिल थे।

इस क्रम में बगैर फूड लाइसेंस और बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से चल रहे सभी पांच दुकानों पर 50 हज़ार का जुर्माना लगाया गया। जिन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई हुई उनमें बगोदर बाजार के महेंद्र स्विट्स, स्वीट इंडिया, हरिहर धाम रोड़ स्थित सवेरा लाईन होटल, पुष्पांजलि लाईन होटल, कावेरी लाईन होटल शामिल हैं।

पुनः लगाया जायेगा कैम्प : एसडीएम

प्रभारी एसडीएम ने कहा कि पिछले दिनों प्रचार प्रसार के माध्यम से अनुमंडल कार्यालय में फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप लगाया गया था। मात्र 10 लोगों ने हीं कैंप में आवेदन जमा किया था।

होटल संचालक को हिदायत देते एसडीएम

उन्होंने कहा कि होटल और दुकान संचालकों के सहुलियत के लिये पुनः अनुमंडल कार्यालय में दस दिनों बाद फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप लगाया जाएगा। ताकि होटल संचालकों को लाइसेंस लेने और रजिस्ट्रेशन कराने में सुविधा हो। उन्होंने होटल संचालकों से अपील किया कि पुनः लगने वाले कैंप में वे अपने प्रतिष्ठान का लाइसेंस अवश्य ले लें और रजिस्ट्रेशन करा लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments