Wednesday 18th of March 2026 03:24:24 PM
HomeBreaking Newsपार्वती देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, मृतका का छोटा बेटा...

पार्वती देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, मृतका का छोटा बेटा निकला हत्यारा

गिरिडीह: प्रेसवार्ता करते एसडीपीओ

गिरिडीह : गांडेय थाना क्षेत्र के रांगामाटीटांड के इरकिया में बीतें 26 जनवरी को बरामद वृद्ध महिला पार्वती देवी (79 वर्ष) के शव मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस हत्याकांड मामले में पुलिस ने मृतका के छोटे बेटे चूड़का टुडु को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ अनिल सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रापर्टी बंटवारे को लेकर नाराज छोटे बेटे ने ही मां की हत्या पत्थर से कुच कर कर दी थी।


बताया कि मृतका पार्वती देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से काफी कुछ सामने आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही गांडेय थाना पुलिस अनुसंधान ने किया। अनुसंधान के दौरान मृतका के बड़े बेटे सोमाय टुडु से पुलिस को जानकारी मिली कि मृतका पार्वती देवी के पति ने खेत और प्रापर्टी पार्वती देवी के नाम कर रखा था। जिसे पार्वती अपने बड़े बेटे सोमाय टुडु के नाम करना चाहती थी। इसी प्रापर्टी को लेकर छोटे बेटे चूड़का और उसकी मां के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था।

एसडीपीओ ने बताया कि 25 जनवरी को चूड़का अपनी मां को किसी बहाने गांव के समीप इरकिया इलाके में ले गया और पत्थर से कुच कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मां के शव को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया था। घटना बीते 25 जनवरी को घटित हुई थी और मृतका की लाश 26 जनवरी को बरामद हुआ था। पुलिस लाईन में हुई प्रेसवार्ता में गांडेय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments