पर्यावरण संरक्षण में: दैनिक भास्कर को मां अमृता देवी बिश्नाेई पर्यावरण गौरव रत्न पुरस्कार

पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य करने पर दैनिक भास्कर को मां अमृता देवी बिश्नाेई पर्यावरण गौरव रत्न पुरस्कार-2022 से नवाजा गया है। रविवार को मुकाम-नाैखा (बीकानेर) में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्टेट एडिटर (आर-3) बिजेंद्र सिंह शेखावत को अवार्ड व प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवराज बिश्नोई ने बताया कि दैनिक भास्कर ने समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण की खबरें प्रकाशित की। इसके बाद प्रशासन और अफसरों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए समय रहते एक्शन लिया।
सरकार द्वारा ताल छापर कृष्ण मृग अभयारण्य का ईको सेंसिटिव जोन घटाने के प्रस्ताव पर दैनिक भास्कर ने सवाल उठाए। इससे होने वाले नुकसान को बताया। खबर प्रकाशित होने के बाद हाईकोर्ट जोधपुर ने इस पर स्टे जारी कर सरकार से जवाब तलब किया। समारोह में केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात, केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कुलदीप बिश्नोई सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

%d bloggers like this: