Wednesday 18th of March 2026 01:27:17 PM
HomeBlogपर्यटकों के लिए खोलेगी दुधवा नेशनल पार्क

पर्यटकों के लिए खोलेगी दुधवा नेशनल पार्क

लखनऊ । यूपी सरकार 1 नवंबर से दुधवा नेशनल पार्क को पर्यटकों के लिए खोलने जा रही है । कोविड की चुनौती के बीच यूपी के सबसे बड़े वन पर्यटन क्षेत्र को खोलने के फैसले को योगी सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है ।

दुधवा आने वाले पर्यटकों को सोशल डिस्‍टेंसिंग के पालन ,मास्‍क पहनने और सेनिटाइजेशन के निर्देश खास तौर पर जारी किए गए हैं । 10 साल से कम उम्र के बच्‍चों को जंगल सफारी की सैर करने की अनुमति नहीं होगी । रुकने,खाने और घूमने के नियमों में कोरोना को देखते हुए कई तरह के बदलाव किए गए हैं । एक कमरे में दो से अधिक पर्यटकों के रुकने की अनुमति नहीं होगी । कैंटीन में एक साथ कई लोग खाना नहीं खा सकेंगे। निश्‍चित संख्‍या में ही कैंटीन में एक बार में प्रवेश दिया जाएगा । पर्यटक इस बार हाथी की सवारी भी नहीं कर सकेंगे । सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियम को देखते हुए हाथी की सवारी पर रोक लगाई गई है। हाथी की सवारी न होने से पर्यटक गैंडा सफारी भी नहीं जा सकेंगे। पर्यटकों को सठियाना, सोनारीपुर, किशनपुर समेत बांके ताल तक सैलानियों को सैर करने की अनुमति होगी । नेशनल पार्क खोलने से पहले कच्‍चे मार्गों को दुरुस्‍त करने के साथ ही साफ सफाई और रास्‍तों से अवरोध हटाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। योगी सरकार दुधवा में पर्यटन शुरू करने के साथ जहां आर्थिक ढांचे को मजबूत करने की कोशिश कर रही है वहीं स्‍थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने की योजना पर भी काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments