Wednesday 11th of February 2026 04:17:15 PM
HomeBreaking Newsपत्थर खदान में काम करने के दौरान मजदूर की मौत

पत्थर खदान में काम करने के दौरान मजदूर की मौत

पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखंड के रद्दीपुर आउटपोस्ट अन्तर्गत सुंदरापहाड़ी के एक पत्थर खदान में काम करने के दौरान मजदूर की मौत हो गयी। घटना रविवार को उस वक्त घटी जब 50 वर्षीय मजदूर ताहिर शेख खदान में काम कर रहा था और अचानक वह गिर पड़ा। घायल अवस्था में पत्थर खदान के मालिक अली रेजा उर्फ आपेल मजदूर ताहिर को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गयी। मृतक मजदूर गंगड्डा गांव का रहने वाला है। मजदूर ताहिर की हुई मौत की पुष्टी रद्दीपुर ओपी प्रभारी शंभुशरण सहाय ने की है।

सुत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी पुलिस को दिये बगैर खदान मालिक अली रेजा उर्फ आपेल जख्मी मजदूर ताहिर को इलाज के लिए रामपुरहाट ले गया था। घटी इस घटना की जानकारी दूसरे मजदूर द्वारा पुलिस को दी गयी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिस पत्थर खदान में मजदूर की गिरकर मौत हुई है उसके मालिक द्वारा खनन पट्टा में दिए गए शर्तों एवम नियमो का अनुपालन नही की गयी थी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments