Thursday 12th of February 2026 01:28:22 AM
HomeLatest Newsधोबीडीह कोलियरी को मिला सीटीओ, विधायक ने किया लोकल सेल का शुभरम्भ

धोबीडीह कोलियरी को मिला सीटीओ, विधायक ने किया लोकल सेल का शुभरम्भ

नारियल फोड़ते विधायक

गिरिडीह : बनियाडीह कोलियरी के ओपन कास्ट धोबीडीह कोलियरी को सीटीओ मिलने और लोकल सेल के पुनः चालू हो जाने से कोलियरी मजदूर यूनियनों और कामगारों के बीच खुशी की लहर वयाप्त हो गयी है। इस खुशी के अवसर पर कामगारों ने मिठाइयां बांट अपनी खुशी का इजहार किया।

लोकल सेल के पुनः चालू होने पर बुधवार को विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने नारियल फोड़ कर लोकल सेल का शुभारंभ किया।मौके पर सीसीएल के पीओ और प्रबंधक मौजूद थे। इस दौरान झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनयन, ट्रक एसोसिएशन तथा लोकल सरदार ने विधायक सुदिव्य कुमार सोनू धन्यवाद दिया।

विधायक को पुष्पगुच्छ दे स्वागत करते लोग

इस अवसर पर सीसीएल के पीओ ने कहा कि बनियाडीह कोलियरी में सवा लाख टन उत्पादन की क्षमता है। लेकिन फिलवक्त सिर्फ 15 से 20 हजार टन का ही उठाव हो पाता है। उन्होंने उठाव की क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया ताकि उत्पादन के अनुरूप ज्यादा कोयला बिक सके।
वंही विधायक श्री सोनू ने सभी स्टेकहोल्डर्स से आग्रह किया कि आपस मे समन्वय बनाकर ज्यादा से ज्यादा उठाव की पहल की जाए ताकि सभी को इसका आर्थिक लाभ मिले और कोलियरी जिंदा रह सके । कबरीबाद टीओआर के बावत विधायक ने बताया कि वह शीघ्र दिल्ली जाकर मिनिस्ट्री ऑफ फारेस्ट इंवॉरमेन्ट (Ministery of Forest and Environment) में जाकर इस सम्बंध में बात करेंगे और टीओआर लाने का प्रयास करेंगे।


मौके पर छकु साव, तेजलाल मंडल, चुड़का हांसदा, दिलीप मंडल, गोपाल शर्मा समेत सभी सरदार व स्थानीय मजदूर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments