Sunday 29th of March 2026 12:15:46 PM
HomeBreaking Newsधनवार में बाइक की डिक्की से उच्चकों ने उड़ाए दो लाख

धनवार में बाइक की डिक्की से उच्चकों ने उड़ाए दो लाख

सीसीटीवी फुटेज खंगालती पुलिस

गिरिडीहः जिले के धनवार थाना क्षेत्र के दसरेडीह गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक बृजनंदन पांडेय की बाईक का डिक्की खोलकर अपराधियों ने दो लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया।

धनवार के प्लस टू हाई स्कूल से सेवानिवृत हुये शिक्षक बृजनंदन पांडेय सोमवार की दोपहर धनवार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से दो लाख रुपये की निकासी कर अपनी बाईक की डिक्की में रख घर वापसी को निकले। रास्ते मे वह एक खैनी की दुकान पर खैनी लेने रुके। खैनी लेकर सीधे घर पहुंचे। उन्होंने रुपये निकालने के लिए जब डिक्की खोला तो डिक्की से सारे रुपये गायब मिले।

भुक्तभोगी शिक्षक वापस खैनी दुकान पहुंचे और दुकानदार को घटना के बावत बताया तो दुकानदार ने भुक्तभोगी शिक्षक को उनका पासबुक देते हुए कहा कि उनके दुकान के पास यह गिरा पड़ा था। शिक्षक बैंक पहुंचे और पदाधिकारियों के साथ धनवार पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दिया।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। धनवार थाना प्रभारी संदीप कुमार और एसआई प्रदीप कुमार ने बैंक समेत कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। लेकिन कोई सुराग हाथ नही लगा है। सेवानिवृति के पैसे की चोरी हो जाने से रिटायर्ड शिक्षक काफी परेशान दिखे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments