Saturday 4th of April 2026 02:01:08 PM
HomeBreaking Newsदोस्त के साथ मिलकर भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म

दोस्त के साथ मिलकर भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म

कुजूकुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत रबोध पंचायत में रिश्‍तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहां एक कलयुगी भाई ने रिश्तेदार बहन को अपने दोस्तों के संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया । यही नहीं उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी । बहन के साथ कुकृत्य करने वाले आरोपित भाई और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

क्या है मामला ?

मांडू प्रखंड अंतर्गत रबोध पंचायत की पीड़िता आकांक्षा (परिवर्तित नाम) द्वारा कुजू ओपी पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि गत 26 जनवरी की शाम स्थानीय दुकान से सामग्री खरीद कर घर लौट रही थी। इसी बीच आरोपित विशाल भुइयां और मुकेंद्र मांझी ने अकेला पाकर मुंह दबाकर खींचते हुए मुकेंद्र मांझी कॉलोनी स्थित आवास पर ले गए। जहां भाई विशाल व उसके दोस्त मुकेन्द्र मांझी ने जमीन पर पटक कर मेरे साथ जबरदस्ती गलत कार्य किया। विरोध के बाद चिल्लाने पर मुझे दोनों ने चाकू दिखाकर बोला कि इस बात को किसी को बताने पर जान से मार देंगे। किसी तरह जान बचाकर इस बात की जानकारी अपनी भाभी और भाई को दी।

आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौच किया

कुजू ओपी पुलिस को इस मामले की शिकायत करने की जानकारी दोनों आरोपियों को मिल गई। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने घर पर आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। मामले को रफा- दफा कराने को लेकर दिन भर प्रयास किया गया। इधर, कुजू पुलिस ने पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वही, पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपित विशाल की मां ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। मेरे पुत्र के खिलाफ जानबूझकर ऐसे घटना में मामला दर्ज करा कर जेल भेजा गया है। जो पूरी तरह निराधार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments