Wednesday 11th of March 2026 12:43:28 AM
HomeBreaking Newsदीदी पर भरोसा किया, लेकिन दीदी ने आपके साथ विश्वासघात किया

दीदी पर भरोसा किया, लेकिन दीदी ने आपके साथ विश्वासघात किया

 

खड़गपुर : मोदी ने कहा कि लेकिन यहां पश्चिम बंगाल में दीदी, विकास की हर योजना के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं. आपने दीदी पर भरोसा किया, लेकिन दीदी ने आपके साथ विश्वासघात किया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार बीजेपी सरकार. उन्होंने कहा कि खड़गपुर के इस क्षेत्र में मिनी भारत की झलक है. पीएम ने कहा कि पिछले कई सालों से दिलीप घोष यहां डटे हुए हैं. उन्हें मारने की कोशिश हुई.दीदी की सरकार ने धमकियां दीं लेकिन वह आगे बढ़ते रहे. एम ने कहा कि आपका जोश-ख़रोश यह दर्शाता है कि बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सरकार बनाएगी.

बंगाल के समृद्ध भविष्य के लिए भाजपा सरकार आवश्यक है. बंगाल के 130 कर्यकार्ताओं ने इस संघर्ष में अपना जीवन लगा दिया. पीएम ने कहा कि खड़गपुर के इस क्षेत्र में मिनी भारत की झलक मिलती है. भारत की विविधता, अलग-अलग भाषाओं-बोलियों की ताकत यहां देखने को मिलती है. खड़गपुर का इतना लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म, भारत की पहली IIT, इस भूमि का गौरव बढ़ाते हैं. पीएम ने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरी पार्टी के पास दिलीप घोष जैसे अध्यक्ष हैं. उन पर अनेक हमले हुए, मौत के घाट उतारने की कोशिशें हुई. लेकिन वो बंगाल के उज्ज्वल भविष्य का प्रण लेकर चल पड़े और आज पूरे बंगाल में नई ऊर्जा भर रहे हैं. पीएम ने कहा कि इस क्षेत्र में कृषि, सिंचाई और कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा. हम स्वास्थ्य सुविधाओं और ग्रामीण सड़कों को भी बेहतर बनाएंगे. हम इस क्षेत्र के हर घर में पीने का साफ पानी सुनिश्चित करेंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments