Thursday 1st of January 2026 02:08:01 PM
HomeLatest Newsदिलीप घोष

दिलीप घोष

कोलकाता, विश्वभारती विश्वविद्यालय के साथ टकराव के मसले पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने ममता सरकार को घेरते हुए उन पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल को अपनी संपत्ति समझती हैं। यही कारण है कि वो अपनी मर्जी के अनुसार ज़मीन बांट रही हैं। विश्वाभारती विश्वविद्यालय में भी वो माफिया राज नहीं रोक पा रही हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को राजनीति से अलग होकर देखना चाहिए। इसके साथ ही भाजपा नेता ने विश्वभारती विश्वविद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवादों में घिरे नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को भी निशाने पर लिया। 

अमर्त्य सेन द्वारा लव जिहाद कानून पर की गई टिप्पणी को लेकर घोष ने पलटवार किया। घोष ने कहा कि मैं उनकी निजी जिंदगी पर कमेंट नहीं करना चाहता, उन्होंने तीन शादी की और अलग-अलग धर्मों में की। ऐसे में वो इसपर टिप्पणी ना करें। भाजपा नेता ने कहा कि जब बंगाल में कई संकट आए, तो वो देश छोड़कर भाग गए थे। अमर्त्य सेन से जुड़े जमीन विवाद पर भी घोष ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष एक दूसरे की मदद करने में जुटे हैं।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments