Thursday 12th of February 2026 03:03:11 AM
HomeLatest Newsदारू के नशे में मोटरसाइकिल चालक ने मारी टक्कर, तीन गंभीर रूप...

दारू के नशे में मोटरसाइकिल चालक ने मारी टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

गढ़वा जिला अंतर्गत भंडरिया के जेनेवा ग्राम एनएच 75 सड़क के किनारे खड़े व्यक्ति पर शराब के नशे में बाइक सवार ने मारी टक्कर धक्का लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया आगे बताते चलें कि इस प्रकार से बीते दिनों से ही घटना घटते आ रही है ।

जनेवा निवासी रामबेचन मुंडा पिता रामेश्वर मुंडा ने सड़क किनारे खड़ा था उसी दौरान नशे में धुत मोटरसाइकिल में 2 लोग सवार थे और सीधे आकर रामबेचन मुंडा को मारी टक्कर तथा रामबेचन मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया एवं रामानुजगंज से 108 नंबर एंबुलेंस मंगाकर अस्पताल भिजवा दिया गया बताया जाता है कि मोटरसाइकिल चालक भी बुरी तरह से घायल है जिसका नाम महेंद्र सिंह ग्राम शिलाजी छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है एवं विकास सिंह ग्राम खुरी छत्तीसगढ़ का रहने वाला है जो बाइक के पीछे बैठा था उसे हल्की चोट आया है ।

पूछने पर उन्होंने बताया कि रास्ता भूल जाने के कारण भंडरिया के रास्ते में जाने के क्रम में धक्का लग गया सघन वाहन चेक होने के बावजूद भी नशे की हालत में मोटरसाइकिल चालक अधिकतर मिलते हैं लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हैं समाचार लिखे जाने तक प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई थी!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments