Thursday 12th of February 2026 12:12:40 AM
HomeBreaking Newsटीएमसी के राज्यमंत्री जाकिर हुसैन पर हमले के तार झारखंड के पाकुड़...

टीएमसी के राज्यमंत्री जाकिर हुसैन पर हमले के तार झारखंड के पाकुड़ से

नीरज कुमार जैन/बरहड़वा

झारखंड के सीमाई व पश्चिम बंगाल के सीमांत पाकुड़ से टीएमसी के राज्य मंत्री जाकिर हुसैन पर बम के हमले के जांच मे तार जुड़े होने के पुख्ता सबूत मिले है। इस बाबत पश्चिम बंगाल पुलिस अनुसंधान मे झारखंड के पाकुड़ में साक्ष्य जुटा रही है।

घटना में इस्तेमाल की गई बाइक झारखंड की

घटना में शामिल हमलावरों ने जिस बाइक का प्रयोग किया वह पाकुड़ के एक युवक का है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है. हालांकि इस मामले में पश्चिम बंगाल और पाकुड़ पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है. पाकुड़ पश्चिम बंगाल का सीमावर्ती जिला है. घटनास्थल भी पाकुड़ से बहुत दूर नहीं है.

बम के हमले में 20 लोग हुए थे घायल

दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल सीआइडी ने मुर्शीदाबाद जिले के निमतिता रेलवे स्टेशन पर हाल में हुए बम के हमले में राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन सहित 20 लोगों के घायल होने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इन सब पर बम विस्फोट के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ कानून और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

मंत्री जाकिर पर हमले की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल की सीआइडी और पुलिस की टीम शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची. तीन सदस्यीय टीम ने नगर थाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर गोपाल कृष्ण यादव से जानकारी ली. हमलावरों ने जिस बाइक का उपयोग किया था, वह पाकुड़ के किसी युवक की है. बंगाल टीम उसी के बारे में जानने आई थी. टीम ने शहरी क्षेत्र के एक घर में छापेमारी की. उसे कुछ दस्तावेज हाथ लगे हैं. मुफस्सिल इलाके में भी छापेमारी की गई. बंगाल टीम के अधिकारी ने एसपी मणिलाल मंडल को तमाम जानकारी दी.

17 फरवरी को हुआ था हमला

हुसैन 17 फरवरी की रात करीब 10 बजे कोलकाता जाने के लिए निमतिता स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. तभी विस्फोट हुआ जिसमें वह और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वरिष्ठ तृणमूल नेता और अन्य घायलों का कोलकाता के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments