Sunday 29th of March 2026 08:41:06 AM
HomeBreaking Newsचाय बेचने वाले को मारी गोली, रिम्स रेफर

चाय बेचने वाले को मारी गोली, रिम्स रेफर


………………………………….
उज्जवल दुनिया संवाददाता

हजारीबाग। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चाय बेचने वाले को अज्ञात लोगों ने सीने में गोली मार कर घायल कर दिया है। युवक को सीने में लगी है। घायल युवक धर्मेंद्र चौरसिया पिता मदन प्रसाद पंचशील कालोनी का रहने वाला है। वह हुंडई शो रुम के निकट चाय बेचता है। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार कर वेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक मनीष जायसवाल अस्पताल पहुंचे। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जूटी है। घायल युवक धर्मेंद्र चौरसिया नमन विद्या पंचशील कॉलोनी का बताया जा रहा है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments