Wednesday 10th of June 2026 09:34:32 AM
HomeLatest Newsकोरोना का सभी रिकार्ड ध्वस्त, 159 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

कोरोना का सभी रिकार्ड ध्वस्त, 159 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

कोडरमा। कोडरमा जिले में लगातार कोरोना अपना पूर्व के सभी रिकार्ड को ध्वस्त करने लगा है। जिले में कोरोना की दूसरी लहर में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना अपने पुराने रिकॉर्ड को नित्यदिन ध्वस्त कर रही है ओर जिले में नित्य दिन कोरोना विष्फोट की खबरें भी आ रही है, जिले में शुक्रवार को 159 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में 24 घंटे के अंदर ट्रू-नेट जांच में 107 एवं रैट जांच में 52, कुल 159 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। जिसके बाद जिले में सक्रिय मरीज़ो की संख्या 1095 तक पहुंच गई है। वहीं डोमचांच कोविड सेंटर से कुल 28 लोग स्वस्थ्य लाभ लेकर अपने घर लौटे जिसे एसडीओ मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण आदि ने सभी को विदाई दी। इधर जिले में लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments