Sunday 29th of March 2026 10:10:22 PM
HomeLatest Newsकोकीन केस: दो भाजपा नेताओं को नोटिस

कोकीन केस: दो भाजपा नेताओं को नोटिस

कोलकाता, कोकिन मामले में कोलकाता पुलिस ने भाजपा नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोलकाता पुलिस ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के बंगाल उपाध्यक्ष संकुदेब पांडा को नोटिस भेजा है।हालांकि, अनुपम हाजरा का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है।

बता दें कि कोकीन तस्करी मामलो में गिरफ्तार किए गए में बीजेपी नेता राकेश सिंह को अदालत ने एक मार्च तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मंगलवार को राकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद आज उन्हें कोलकाता के अलीपोर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने राकेश सिंह को 1 मार्च तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments