आ गया भाजपा की तैयारियों का Exit Poll: त्रिपुरा और नगालैंड में फिर से वापसी, मेघालय में फंसेगा पेंच | Ujjwal Duniya

पूर्वोतर भारत के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद एग्जिट पोल भी आ गए हैं। ये पोल बता रहे हैं, कि भाजपा ने 2024 की कितनी तैयारियां की हैं। एजेंसियों के एग्जिट पोल में त्रिपुरा में भाजपा की वापसी तो तय लग रही है। एग्जिट पोल नगालैंड में भी भाजपा और NDPP गठबंधन के ही दोबारा सत्ता में आने के संकेत दे रहे हैं। लेकिन भाजपा के लिए मेघालय शुभ संकेत नहीं दे रहे। क्योंकि एग्जिट पोल के नतीजों में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता दिख रहा।

त्रिपुरा में भाजपा का क्या है हाल?

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, त्रिपुरा में भाजपा को 36 से 45 सीटें मिल सकती हैं।, टिपरा मोथा पार्टी को 9 से 16 सीटें तथा कांग्रेस-लेफ्ट पार्टियां 6-11 सीटें जीत सकती हैं।

जी न्यूज-मैट्रीज का सर्वे भाजपा को 29-36 सीटें दे रहा है। कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन के 13-21 सीटें जीतने की उम्मीद है।

टाइम्स नाउ-ईटीजी ने भाजपा के बहुमत से कम 21-27 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है।

बता दें, भाजपा ने 2018 में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 43.59 प्रतिशत वोट के साथ 36 सीटें हासिल की थीं।

नगालैंड में भाजपा-NDPP की सत्ता में वापसी

इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल ने नगालैंड में सतारूढ़ भाजपा और NDPP गठबंधन के 38-48 सीटें दे रहा है। NPF को 3-8 सीटों और कांग्रेस को 1-2 सीटों पर सिमटती दिखाया है।

टाइम्स नाउ-ईटीजी सर्वे के मुताबिक भाजपा-NDPP गठबंधन 39 से 49 सीटें जीत सकते हैं, NPF 4-8 सीटें जीत सकती है।

जी न्यूज और मैट्रीज के अनुसार, भाजपा-NDPP का सत्तारूढ़ गठबंधन 35-43 सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

बता दें, 2018 नगालैंड विधानसभा चुनाव में नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) 26 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, लेकिन सरकार नहीं बना पाई थी। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) ने 18 और भाजपा ने 12 सीटें हासिल करते हुए गठबंधन की सरकार बनाई थी।

मेघालय में किसी पार्टी को बहुमत नहीं

इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, मेघालय में नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) 18 से 24 सीटें जीत सकती है, कांग्रेस को 6-12 सीटें और भाजपा को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

टाइम्स नाउ ने NPP को 18-26 सीटें, भाजपा के 3-6 सीटें और कांग्रेस के 2-5 सीटें जीतने का अनुमान है।

जी न्यूज के मुताबिक, कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली NPP 21-26 सीटें और भाजपा 6-11 सीटें जीत सकती है।

2018 के मेघालय विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और 60 विधानसभा सीटों में से उसने 21 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि NPP के हिस्से 19 सीटें आई थीं।

%d bloggers like this: