Sunday 29th of March 2026 04:19:28 PM
HomeInternationalअमेरिकी सेना ने हवाई अड्डे को लिया अपने नियंत्रण में

अमेरिकी सेना ने हवाई अड्डे को लिया अपने नियंत्रण में

काबुल, एपी। अपनी क्रूरता के लिए पहचाने जाने वाले तालिबान के सत्ता पर काबिज होते ही काबुल में अफरा-तफरी मच गई है। लोग दहशत में हैं। तालिबान की तरफ से लोगों को जान, माल और सम्मान की सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है, लेकिन उन्हें यकीन नहीं हो रहा। लोग जान बचाने के लिए किसी भी तरह जल्द से जल्द अफगानिस्तान छोड़ देना चाहते हैं। इसके चलते काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते हवाईअड्डे पर हालात बेकाबू हो गए हैं। इसमें सात लोगों की मौत हो गई है।
अमेरिकी सेना ने हवाई अड्डे को अपने नियंत्रण में लिया, छह हजार जवान सुरक्षा में तैनात
अमेरिकी सेना ने हवाईअड्डे को अपने नियंत्रण में ले लिया है और उसकी सुरक्षा में छह हजार जवानों को तैनात किया है। अमेरिका अपने दूतावास के कर्मचारियों के साथ अन्य लोगों को भी अफगानिस्तान से निकालने की कोशिशों में लगा है। फिलहाल यहां से व्यावसायिक उड़ानों को रोक दिया गया है। अमेरिका ने कहा कि वह तुर्की समेत अन्य देशों के साथ काबुल एयरपोर्ट को खाली करने की कोशिशों में जुटा है, ताकि नियमित उड़ानें शुरू की जा सकें।

60 देशों ने तालिबान से लोगों को देश से बाहर जाने देने को कहा

अमेरिका ने दूसरे देशों से अफगानिस्तान के वायु क्षेत्र से बचने को कहा गया है। अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन और जापान समेत 60 देशों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि अफगानिस्तान से जो लोग भी बाहर जाना चाहते हैं उन्हें जाने दिया जाए।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments